IND vs AFG : भारत ने अफगानिस्तान से जीती सीरीज, दूसरा वनडे 170 रनों से जीता
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। मैच में टॉस अफगानिस्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने बोर्ड पर 402 रन टांग दिए। कप्तान शुभमन गिल ने 154 जबकि ईशान किशन ने 125 रनों की पारी खेली। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 45वें ओवर में 232 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मैच को 170 रनों को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
अफगानिस्तान 232 रनों पर ऑलआउट
अफगानिस्तान का 9वां विकेट 232 रनों पर गिरा। 79 रन बनाने वाले रहमत शाह को प्रिंस यादव ने पवेलियन भेजा। इंजरी की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए दरविश रसूली बैटिंग के लिए नहीं उतरे और इसी वजह से अफगानिस्तान की पारी खत्म हो गई। भारत को 170 रनों से जीत मिली। अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट झटके।
अफदानिस्तान के बैक-टू-बैक विकेट गिरे
अफगानिस्तान की टीम ने बैक टू बैक दो विकेट खो दिए हैं। इस दौरान उनकी स्कोर सिर्फ 188 रन है। यह विकेट राशिद खान का रहा। उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अफगानिस्तान का स्कोर 188-6

