पद्मश्री सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री पंजाब ने संत निरंजन दास को दी बधाई

चंडीगढ़, 24 जून: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) के प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि संत निरंजन दास जी को अध्यात्म और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पूरे पंजाब के लिए गर्व और सम्मान की बात है। संत जी द्वारा मानवता की भलाई और समाज कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने संत निरंजन दास जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह समाज को मार्गदर्शन देते रहें।

 
#पद्मश्री सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री पंजाब ने संत निरंजन दास को दी बधाई