केतन की ह.त्या से एक दिन पहले कैफे में की मुलाकात, तीसरे शख्स का नाम आया सामने
नई दिल्ली, 25 जून - केतन हत्याकांड में नया वीडियो सामने आया है। केतन की हत्या के एक दिन पहले 17 जून को आरोपी सिया और प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे। पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि यहीं लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देने का प्लान बनाया था।
पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि इस हत्या की पूरी साजिश एक कैफे में बैठकर रची गई थी। कैफे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें सिया और चेतन कैफे में बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने वारदात से एक दिन पहले मुलाकात की थी। यही नहीं इस मामले में एक तीसरे शख्स का भी नाम सामने आ रहा है। वह चेतन का करीबी दोस्त नीरज।
पुलिस को जांच में एक कैफे की सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें चेतन चौधरी और सिया दोनों साथ घूमते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिया और चेतन 17 जून की शाम पुणे के थर्ड वेव कैफे में मिले थे। कैफे के सीसीटीवी फुटेज में सिया और चेतन को करीब 4:35 बजे एंट्री करते दिख रहे हैं। इसके बाद चेतन और सिया कैफे के काउंटर से कुछ खाने-पीने की चीजों का ऑर्डर देते हैं। इसके बाद वे कैफे के खुले एरिया में बैठकर बातें करते दिख रहे हैं।

