पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
चंडीगढ़, 25 जून - आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विवादित वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार ने जो काम किया है, वह पिछली सरकारों ने नहीं किया। ये तीनों पार्टियां मिलकर लोगों के मन में मेरे लिए नफरत फैलाना चाहती हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मेरे खिलाफ धार्मिक फतवे जारी किए गए हैं। मेरा फर्जी वीडियो चलाकर राजनीतिक फायदा उठाया जा रहा है। गुरुद्वारों के बाहर मेरा बायकॉट करने के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहे आदमी की हाइट और रंग मुझसे मेल नहीं खाता। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे आदमी ने मास्क पहना हुआ है और उसके गले पर कोई निशान नहीं है।

