ऑल्टो कार पेड़ से टकराई, माता-पिता के इकलौते बेटे समेत 2 युवकों की मौत


एक साथी गंभीर रूप से घायल, युवक गुरुद्वारा टाहली साहिब में माथा टेकने जा रहे थे
गुरदासपुर,, 28 जून -(रोहित गुप्ता) दीनानगर से गहलारी रोड पर स्थित गांव नीवां ढकाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दीनानगर से गुरुद्वारा टाहली साहिब गहलारी में माथा टेकने जा रहे युवकों की कार अचानक सड़क किनारे टाहली के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में माता-पिता के इकलौते बेटे रविंदर सिंह पुत्र गुरिंदर सिंह निवासी जंगला भवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ यात्रा कर रहे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजा, जहां एक अन्य युवक रिधम पुत्र नरिंदर निवासी अवाखा (दीनानगर) की भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची बरहमपुर पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

#ऑल्टो कार पेड़