ईरान का पलटवार, बहरीन से कुवैत तक IRGC ने 8 अमेरिकी ठिकानों पर हमले का किया दावा


नई दिल्ली, 28 जून - अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम (सीजफायर) फिर टूटने की कगार पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर दो बार हमले किए जाने के बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने कुवैत और बहरीन समेत आठ अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से जवाबी हमले का दावा किया है।

ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिकी हमलों के जवाब में की गई है। IRGC ने अमेरिका पर समझौते तोड़ने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी सैन्य कार्रवाई का करारा जवाब दिया जाएगा। साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए नियम और सख्त करने की भी घोषणा की गई है।

#ईरान
#कुवैत