लुधियाना के प्रीमियम जिम में हंगामा, मेंबर्स ने मालिक पर जिम बंद करने के लिए लाखों रुपये लेने का लगाया आरोप

 

लुधियाना , 28 जून - लुधियाना के पॉश इलाके मॉल रोड के पास मौजूद एक प्रीमियम जिम में उस समय हंगामा हो गया जब बड़ी संख्या में जिम मेंबर्स ने जिम मालिक के खिलाफ प्रोटेस्ट किया।प्रोटेस्ट कर रहे मेंबर्स का आरोप है कि जिम मालिक ने उनसे लंबे समय की मेंबरशिप के नाम पर लाखों रुपये वसूले, लेकिन अब अचानक जिम बंद करके भागने की तैयारी की जा रही है।गुस्साए मेंबर्स जिम के बाहर जमा हो गए और अपनी मेंबरशिप फीस वापस करने की मांग की। उनका कहना है कि अगर जिम बंद होता है तो उनके पूरे पैसे वापस किए जाएं।मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात करके मामला शांत किया।पुलिस का कहना है कि अगर कोई पक्ष लिखित शिकायत करता है तो मामले की जांच की जाएगी और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, जिम मेंबर्स अपने पैसे वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि इस पूरे मामले ने प्रीमियम जिम की परफॉर्मेंस और कस्टमर्स से किए जा रहे वादों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।दूसरी ओर, जिम मालिक ने कहा कि हर सदस्य का सारा पैसा 15 जुलाई तक वापस कर दिया जाएगा।

#लुधियाना
# प्रीमियम जिम में हंगामा