मोनाको में रिहायशी इमारत के बाहर विस्फोट; वेनेजुएला ने भूकंप के बाद मदद के लिए भारत को सराहा

नई दिल्ली, 30 जून - भूमध्य सागर में स्थित मोनाको में एक आवासीय इमारत के बाहर हुए विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, धमाके के बाद संदिग्ध हमलावर सीमा पार कर फ्रांस भाग गया। घटना की जांच फ्रांसीसी और मोनाको सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट सोमवार रात करीब 9 बजे फ्रांस सीमा के पास स्थित एक आवासीय इमारत के प्रवेश द्वार पर हुआ। इसमें दो व्यस्क लोग और एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए फ्रांस के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

संदिग्ध हमलावर पैदल ही सीमा पार कर फ्रांस में प्रवेश कर गया। उसे मोनाको और पड़ोसी फ्रांसीसी शहर बोसोलेय के सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान लिया गया है। फ्रांसीसी पुलिस ने भी पुष्टि की है कि आरोपी की तलाश जारी है और वह जांच में सहयोग कर रही है, हालांकि अभी अधिक विवरण साझा नहीं किए गए हैं। फ्रांसीसी मीडिया आउटलेट BFM टीवी और यूक्रेनी समाचार वेबसाइटों के अनुसार, घायलों में यूक्रेन के एक प्रमुख निर्माण व्यवसायी वादिम यर्मोलायेव भी शामिल हैं। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि यर्मोलायेव पर 2023 में रूस से संबंधों को लेकर यूक्रेनी प्रतिबंध लगाए गए थे।
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत और चिकित्सा सहायता में जुटी भारतीय मेडिकल टीम के प्रयासों की वेनेजुएला सरकार ने सराहना की है। इस भूकंप में अब तक 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत भारतीय सेना ने कराकस स्थित इंटरनेशनल ला रिनकोनाडा रेसट्रैक में अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया है। भारत पहुंचने के तुरंत बाद इस टीम ने राहत और चिकित्सा सेवाएं शुरू कर दीं।

#मोनाको
# वेनेजुएला
# भूकंप