भारत की हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली ट्रेन है- प्रधानमंत्री मोदी

जींद, (हरियाणा), 17 जुलाई - प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की ट्रेन हाइड्रोजन से चलने वाली है और हाइड्रोजन ट्रेन चलाकर भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। हम हाइड्रोजन ट्रेन से और आगे बढ़ेंगे। आज आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा दिन है। अब हाइड्रोजन ट्रेन के साथ हरियाणा का भी ज़िक्र होगा। भारत के पास 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन है और भारत की हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे पावरफुल ट्रेन है। दुनिया में सिर्फ़ 3 या 4 देशों के पास ही हाइड्रोजन ट्रेन है।

#PM Narendra Modi
# Hydrogen Train