हम दिल्ली पुलिस को उन पुलिसवालों की लिस्ट भी देंगे जिन्होंने स्टूडेंट्स पर ज़ुल्म किया - कॉकरोच जनता पार्टी

नई दिल्ली, 25 जुलाई - दिल्ली पुलिस का कहना है कि फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों की मदद से दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर आने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर रही है। पुलिस ने अब तक 2000 से ज़्यादा ऐसे लोगों की पहचान की है जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड था और वे जंतर-मंतर पर आए थे।

इस बारे में कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "हम दिल्ली पुलिस को उन पुलिसवालों की लिस्ट भी देंगे जिन्होंने बच्चों के सिर फोड़ दिए, उन्हें सड़कों पर घसीटा, हमारे वॉलंटियर्स की पसलियां तोड़ीं और छोटी लड़कियों को थप्पड़ मारे। हम उनकी पहचान FRS से नहीं बल्कि पब्लिकली करेंगे। हम इसे पब्लिक करेंगे। अब देखते हैं कि दिल्ली पुलिस इस बारे में क्या कहती है।"

#Cockroach Janta Party