लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन

लुधियाना, 2 अगस्त- पंजाब में शिक्षा क्रांति को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने लुधियाना दौरे के दौरान किदवई नगर और मिलरगंज में दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस की इमारतों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही लुधियाना जिला अब 16 स्कूल ऑफ एमिनेंस के साथ राज्य का अग्रणी जिला बन गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना में स्कूल ऑफ एमिनेंस की नई इमारत का उद्घाटन करके उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाओं और उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल के कारण अब बच्चे निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज पंजाब देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्य के 882 विद्यार्थियों ने NEET और 125 से अधिक विद्यार्थियों ने JEE Main परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से सरकार बच्चों के सपनों का "रंगला पंजाब" तैयार कर रही है।

"इंकलाब जिंदाबाद!" – मुख्यमंत्री भगवंत मान।

 
#लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन