UP: चोरी के शक में खंभे से बांधकर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

 

बलरामपुर, 13 अगस्त  पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यहां चोरी के शक में कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर 38 वर्षीय एक व्यक्ति को लकड़ी के खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि राम स्नेह नाम के एक हिस्ट्रीशीटर को बिशनपुर कला गांव में कुछ स्थानीय लोगों ने चोरी के शक में पकड़ा था। उन्होंने उसे लकड़ी के खंभे से बांध दिया और कथित तौर पर लाठियों से बुरी तरह पीटा।
एसपी ने बताया कि परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अकबर के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक 14 वर्षीय किशोर को भी हिरासत में लिया गया है।

#UP