पंजाब बंद के आह्वान को बटाला में मिला पूरा समर्थन 


बटाला, 21 अगस्त (सतिंदर सिंह) -  कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से आज किए गए पंजाब बंद के आह्वान को बटाला में पूरा समर्थन मिल रहा है। गौरतलब है कि यह विरोध लंबे समय से जेलों में सजा काट रहे कैदियों की रिहाई को लेकर किया जा रहा है। इस दौरान बटाला बस स्टैंड से कोई भी बस नहीं चल रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शहर के सभी बाजार पूरी तरह से बंद हैं।

#पंजाब बंद