पंजाब बंद का जालंधर में दिखा असर, कई जगह सड़कें की गई जाम; हाईवे पर रोके गए ट्रक
जालंधर 19 अगस्त - कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से बुलाए गए पंजाब बंद का जालंधर में व्यापक असर देखने को मिला। शहर में कई स्थानों पर सड़कों को जाम किया गया, जिससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। सुबह से ही प्रमुख मार्गों पर यातायात की रफ्तार थमी रही।
रामामंडी चौक पर सिख इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने धरना दिया। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात बाधित हो गया। रास्ता बंद होने के बाद हाईवे पर खड़े ट्रक चालकों ने अपने वाहनों के आगे दूसरे वाहन भी खड़े कर दिए, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।
#पंजाब बंद

