लालड़ू में बंद का मिला जुला असर 


लालड़ू , 21 अगस्त - पंजाब बंद के आह्वान का लालड़ू , हंडेसरा सहित आस पास इलाके में असर देखने को मिला। अकाली दल वारिस पंजाब ने इस बंद का समर्थन किया। अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लालड़ू क्षेत्र में आवाजाही सुचारू थी जबकि अंबाला नारायणगढ़ मार्ग पर स्थित हंडेसरा में अकाली दल वारिस पंजाब के वरिष्ठ नेता और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सदस्य निरमैल सिंह जौला के नेतृत्व में जाम लगाया गया। सुबह से ही लालड़ू मंडी व हंडेसरा बाजार की दुकानें, प्राइवेट स्कूल पूरी तरह बंद थे। जबकि कैमिस्ट, डाक्टर, दूध डेयरी की दुकानें और सरकारी संस्थान खुले थे। निरमैल सिंह जौला ने कहा कि बंदी सिंह अपनी सजा पूरी करने के बावजूद जेलों में बंद हैं और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के मामले में विभिन्न सरकारों का रवैया एक जैसा रहा है।

#लालड़ू