हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, अब तक 270 मौतें
शिमला, 6 सितंबर - हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश कहर बनकर बरसी है। बारिश के कारण अब तक 270 मौतें हो चुकी हैं, 492 घायल और 3 लापता हैं। 110 से अधिक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा सड़कें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को राहत राशि के लिए देरी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि राज्य को जल्द से जल्द सहायता राशि जारी की जाए।
#हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर
# अब तक 270 मौतें

