गुजरात निकाय चुनाव: गांधीनगर नगर निगम और दो स्थानीय निकायों में जीती भाजपा


गांधीनगर , 13 अक्टूबर - गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गांधीनगर नगर निगम समेत तीनों शहरी निकायों में सत्ता बरकरार रखी। मंगलवार को घोषित नतीजों के अनुसार, गांधीनगर नगर निगम की 44 सीटों में से भाजपा ने 38 पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को पांच सीटें मिलीं, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। बनासकांठा जिले की थारा नगरपालिका की 24 सीटों में भाजपा ने 19 और कांग्रेस ने पांच सीटें जीतीं। देवभूमि द्वारका जिले की ओखा नगरपालिका में भाजपा ने कुल 36 में से 33 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी।
 

#गुजरात निकाय चुनाव