दक्षिण कोरिया के मॉल में एक व्यक्ति ने 8 लोगों को चाकू मारा

दक्षिण कोरिया-चाकूबाजी

सियोल, 13 अक्टूबर (AP) पुलिस और फायर अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर में एक शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति ने कम से कम आठ लोगों को चाकू मार दिया।
इंचियोन के नामडोंग ज़िला पुलिस स्टेशन ने 59 साल के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मॉल में घूमते हुए उसने खरीदारों पर हमला किया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे काबू में किया।
यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि उसने ये हमले क्यों किए।
इंचियोन फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें 20 साल की उम्र की एक महिला भी शामिल है, जिसे कार्डियक अरेस्ट (दिल की धड़कन रुकने) की हालत में अस्पताल लाने के बाद सर्जरी करनी पड़ी। विभाग ने अन्य घायलों की चोटों की गंभीरता के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं दी।
दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि संदिग्ध के दोनों हाथों में चाकू बंधे हुए लग रहे थे।
चश्मदीद ने बताया कि उस व्यक्ति ने मॉल के बेसमेंट में मौजूद एक डिस्काउंट स्टोर में लोगों को चाकू मारना शुरू किया और एस्केलेटर से ऊपर जाते हुए भी लोगों पर हमले जारी रखे, जिसके बाद कई लोगों ने मिलकर उसे काबू में किया।

#दक्षिण कोरिया