दो पक्षों के झगड़े में राजिनामा करवाने गए पार्षद पति पर हुआ तेजधार हथिार से जानलेवा हमला
जालंधर 14 अक्टूबर - जालंधर में दो पक्षों के बीच विवाद का राजिनामा करवाने गए पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल मिंटू पर दूसरे पक्ष द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इलाके में कोई विवाद हुआ था, इसके बाद वार्ड नबंर 23 के पार्षद पति हरपाल मिंटू मंगलवार शाम 7 बजे के करीब दोनों पक्षों में राजिनामा करवाने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद नौवजवानों द्वारा पार्षद पति पर तेजधारों हथियारों से हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार समझौता करवाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने पार्षद पति मिंटू पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
घटना में गंभीर रूप से घायल पार्षद पति को उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले संबंधी जांच में जुट गई। एसीपी राजेश ठाकुर ने बताया कि शाम 7 बजे की घटना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो आरोपियों के नाम सामने आ रहे है, पीड़ित के परिवार अनुसार राजू भईया और शामा लाहौरिया के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्षद पति अब खतरे से बाहर है।

