पंजाब की 32% SC आबादी के लिए मान सरकार ने बजट का 35% हिस्सा रखा आरक्षित — डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर- कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने SC सब-प्लान के तहत विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की 32% SC आबादी के लिए मान सरकार ने बजट का 35% हिस्सा आरक्षित रखा है।

सामाजिक सुरक्षा और डेयरी विभाग की ओर से SC वर्ग के लिए आवंटित 100% बजट खर्च किया जा चुका है।

17,700 करोड़ रुपये के बजट के इस्तेमाल में तेजी लाने के लिए बाकी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार SC वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

#पंजाब की 32% SC आबादी के लिए मान सरकार ने बजट का 35% हिस्सा रखा आरक्षित — डॉ. बलजीत कौर