केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की 


नई दिल्ली, 29 अक्टूबर - केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की आलोचना करते हुए उन्हें 'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल' बताया है। उन्होंने कहा कि शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद नुकसानदेह हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह पहले नसीरुद्दीन शाह का सम्मान करते थे, लेकिन उन्हें अभिनेता के 'असली चरित्र' के बारे में काफी देर से पता चला।

#केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू