बैंक अधिकारियों को कंपनी निदेशक बनकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार


नई दिल्ली, 29 अक्टूबर - दिल्ली पुलिस ने कंपनी के निदेशक की फर्जी पहचान बनाकर बैंक अधिकारियों से 22.56 लाख रुपये दूसरे खाते में हस्तांतरित कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपियों से जुड़े मामलों में करीब 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें सोना, आभूषण, नकदी और एक एसयूवी शामिल है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी विनय कुमार यादव (36) और नोएडा निवासी अनिल कुमार सहगल (65) के रूप में हुई है।

#पर्दाफाश