‘आप’ द्वारा प्रदेश के लिए कोर समिति का गठन

चंडीगढ़, 15 मार्च (विक्रमजीत सिंह मान) : आम आदमी पार्टी ने आज अपनी स्टेट लीडरशिप की लंबे समय से लटकती आ रही पंजाब की अपनी कोर समिति की मांग को पूरा करते हुए 21 सदस्यता समिति पर मोहर लगा दी। बीते दिनों सिसोदिया द्वारा अपनी जालंधर फेरी दौरान और पिछले दिनों पार्टी की सीनियर लीडरशिप के साथ दिल्ली और चण्डीगढ़ में हुई विस्तृत मीटिंगों के दौर के बाद राजनैतिक गलियारों में पार्टी की मजबूती के लिए कुछ ठोस फैसले लिए जाने की चर्चाएं थी। जिस को आखिर स्टेट लीडरशिप द्वारा सुझाए गए नामों पर विचार विमर्श करने के बाद अंतिम रूप दे दिया गया।इस सम्बन्धित चण्डीगढ़ में प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के सूबा सह-प्रधान और सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने इस सम्बन्धित पंजाब प्रधान और भगवंत मान की तरफ से लिस्ट जारी करते हुए अरोड़ा ने विश्वास जताया कि कोर समिति के गठन से जहां पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी वहीं पार्टी के राजसी फैसले लेने में और ज्यादा विचार-विमर्श, आपसी तालमेल और पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि इस समिति में 13 स्थाई सदस्यों के इलावा 8 अस्थाई मैंबर भी होंगे। स्थाई सदस्यों में सर्व भगवंत मान, सुखपाल सिंह खहरा, प्रो. साधु सिंह, कंवर संधू, बीबी सरवजीत कौर माणूके, कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिन्दर कौर, गुलशन छाबड़ा, डा. इन्दरबीर सिंह निज्जर, डॉ. रवजोत सिंह, डॉ. बलबीर सिंह, मनजिन्दर सिंह सिद्धू और अमन अरोड़ा हैं। सदस्यों में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हरजोत सिंह बैंस, गैरी वड़िंग, सुखविन्दर सिंह सुखी, कुलदीप सिंह धालीवाल, परमजीत सचदेवा, अनिल ठाकुर, गुरदित्त सिंह सेखों और दलबीर सिंह ढिल्लों होंगे।इसके इलावा शाहकोट उप चुनाव के लिए जोन प्रधान से वर्करों के साथ विचार विमर्श करने के बाद हफ्ते के अंदर-अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। इसके इलावा अमन अरोड़ा ने कहा कि अपने हलके सुनाम और पार्टी के अन्य सूबा स्तरीय व्यस्तताओं के कारण उन्होंने जत्थेबन्दक ढांचा बनाने की जिम्मेदारी से फारिग होने का फैसला किया है और अब आगे से यह जिम्मेदारी उप प्रधान डाक्टर बलबीर सिंह निभाएंगे, जिसको सिसोदिया और भगवंत मान से सहमति हासिल है।