30 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 2 की मौत, 30 घायल

ओडिशा, 13 अप्रैल - ओडिशा में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाइवे 26 से जा रही एक यात्री बस अचानक 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत और 30 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि यात्री बस के ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया होगा, जिसके कारण यह हादसा हो गया।