न्यायपालिका की स्वायत्तता की गारंटी नहीं दे पा रहे सुप्रीम कोर्ट के जज - जस्टिस लोढा

नई दिल्ली, 02 मई - सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर एम लोढा ने अपनी बेबाक शैली में न्यायपालिका पर गहरा रहे संकट की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने दो टूक कहा कि न्यायपालिका की व्यवस्था दरक रही है। हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। जस्टिस लोढ़ा ने कहा कि न्यायपालिका पर कार्यपालिका का असर अगर ऐसे ही बढ़ता रहा तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के जज खुद ही न्यायपालिका की स्वायत्तता की गारंटी या भरोसा नहीं दे पा रहे।