दो पाकिस्तानी कैदी रिहा 

अमृतसर, 19 जून - (रेशम सिंह) - अमृतसर केंद्रीय जेल से आज दो पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया गया। कैदियों में एक महिला और नौजवान शामिल हैं। जेल सुपरडैंट अरशदीप सिंह गिल ने बताया कि दोनों की सज़ा पूरी हो चुकी है। पत्र-व्यवहार करने और पाकिस्तानी सरकार की तरफ से इनको अपने नागरिक माने जाने के उपरांत आज जेल प्रशासन की तरफ से इनको रिहा कर दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा दोनों कैदियों को वाघा बार्डर पर पाकिस्तानी रेंजरों के हवाले कर दिया जायेगा।