बर्खास्त डीएसपी ढिल्लों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा 

एस. ए. एस. नगर, 7 जुलाई (के. एस. राणा):पंजाब पुलिस से बर्खास्त डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। ध्यान रहे कि ढिल्लों को स्टेट क्राइम ने बीते मंगलवार को जालंधर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वे पुलिस रिमांड पर है। ढिल्लों के विरुद्ध एक लड़की ने दुष्कर्म करने व नशे का आदी बनाने का आरोप लगाया है। स्टेट क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने ढिल्लों के सात दिन के पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन बचाव पक्ष ने इस का विरोध किया। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि आरोपित से उन जगहों को शिनाख्त करवानी है, जहां पर आरोपी ने वारदातों को अंजाम दिया। ब्रांच के एसपी राजेश कौशल ने बताया कि हम सही दिशा में जा रहे है। इस मामले में कई अह्म सुराग लगे है। जिसका खुलासा अभी नहीं कर सकते। उधर मामले में बचाव पक्ष ने पूरे मामले में को राजनीति से प्रेरित बताया। बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा कि ढिल्लों को राजनीति के चलते इस मामले में फंसाया जा रहा है। ध्यान रहे कि मामले में स्टेट क्त्राइम पुलिस ने इस मामले में दो दिन पहले  तीन ओर लोगों को मामले में नामज़द किया है। सूत्रों के अनुसार लुधियाना निवासी अमन, कपूरथला निवासी अशोक व मुल्लांपुर की रहने वाली एक लड़की को मामले में नामज़द किया गया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि आरोपितों को जल्द पकड़ा जाएगा।