ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ डैमोक्रेटिक पार्टी की आक्रामक संचार रणनीति के पीछे है भारतीय अमरीकी महिला  


वॉशिंगटन , 18 जुलाई (भाषा) :  ट्रंप प्रशासन की कथित विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी की आक्रामक संवाद रणनीति बनाने में भारतीय - अमेरिकी सबरीना सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्ष 1946 के उस ऐतिहासिक कानून को बनाने में सबरीना के दादा जेजे सिंह की महती भूमिका थी जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष अमेरिका में 100 भारतीय प्रवासियों का कोटा निश्चित हुआ था।  सबरीना पिछले वर्ष प्रवक्ता और उप संवाद निदेशक के रूप में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (डीएनसी) से जुड़ी थीं।  डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता का कहना है कि वह अपने दादा सरदार जेजे सिंह के काम से प्रेरणा लेते हुए ट्रंप प्रशासन की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ रही हैं।