पौष्टिकता से भरपूर बादाम


बादाम सूखे मेवों का राजा है। इसका प्रयोग भिगोकर, छिलका उतारकर और बिना भिगोए, मिष्ठानों में, हलवे, खीर, सेवियों में किया जाता है जो मिष्ठान का स्वाद बढ़ाता है, साथ ही उसकी पौष्टिकता को भी बढ़ाता है।
ऐसा माना जाता है रोज बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और कोलेस्ट्राल भी कम होता है। बादाम, विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। अगर नियमित रूप से सात-आठ बादाम खाएं जाएं तो शरीर में प्रतिदिन की प्रोटीन मात्रा पूरी हो जाती है।
बादाम खाने के लाभ:-
ा बादाम खून में लिपिड के स्तर को बढ़ाता है।
ा बादाम में पाई जाने वाली वसा हृदय के लिए अच्छी होती है।
ा बादाम कब्ज, सिरदर्द और तनाव को दूर रखने में मदद करता है।
ा बादाम के तेल में मौजूद विटामिन और खनिज बालों के लिए उपयोगी होता है।
ा बादाम में विटामिन ई की प्रचुर मात्रा होती है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है और हमारे शरीर की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से रक्षा करती है।
ा बादाम में विटामिन डी होने के कारण हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं।
ा बादाम में उपस्थित विटामिन ई हृदय की धमनियों को बंद करने वाले आक्सीडेंट से बचाता है।
ा बादाम के नियमित सेवन से बड़ी आंत के कैंसर का भी बचाव होता है ऐसा मानना है कैंसर विशेषज्ञों का।
ा बादाम में पाया जाने वाला फाइटिक एसिड शरीर के कई खनिजों को एक साथ बांधे रखता है और उन्हें अवशोषित होने से बचाता है।
ा बादाम में विटामिन ई के अतिरिक्त मैग्नीशियम, कापर, विटामिन बी-2, फास्फोरस और मैग्नीज भी पाया जाता है। (स्वास्थ्य दर्पण)
-मेघा