तीन रिश्तेदारों की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

लुधियाना, 19 अगस्त (भूपिंद्र बैंस): थाना डिवीजन नम्बर सात के अधीन पड़ते इलाके किशोर नगर में 16 दिन पहले तीन रिश्तेदारों का कत्ल कर फरार हुए युवक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर डा.सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 3 अगस्त की दोपहर किशोर नगर में रहते दविंद्र सिंह की पत्नी गुरविंद्र कौर और उसके दोत्रे हितक (7) और दोत्री मंदीप कौर (8) को उसके रिश्तेदार राजविंद्र उर्फ शीटू पुत्र जसवंत सिंह उर्फ रविंद्र सिंह बख्शी कत्ल कर फरार हो गया था। उन्होने बताया कि दविंद्र सिंह रागी सिंह है और उसकी दोनो लडकियां उसके पास रहती है। आरोपी राजविंद्र सिंह उनका नजदीकी रिश्तेदार है और वह इनके घर के नजदीक ही रहता था। तीन अगस्त को आरोपी उक्त तीन लोगों को कत्ल कर फरार हो गया था। राजविंद्र सिंह ने दो विवाह करवाए हुए है। पहली पत्नी ने राजविंद्र के खिलाफ दहेज खातिर तंग परेशान करने के मामले में केस दर्ज करवाया था। इस मामले में अदालत ने उसोक भगौडा करार दे दिया था और दस साल पहले उसने अमृतसर की लडकी से दूसरा विवाह करवा लिया था। राजविंद्र उसको लेकर पहले दिल्ली और फिर मुंबई रहने लग पडा। मुंबई में राजविंद्र सिंह के बारे  उसे जब पता लगा तो वह भी उसे छोड़कर अमृतसर आ गई। राजविंद्र के परिवार की लुधियाना में कुछ जायदाद थी। जो कि उस समय ही इसके परिवार ने बेच दी थी। पुलिस कमिशनर ने बताया कि राजविंद्र सिंह को शक था कि उसके पहले विवाह के बारे दूसरी पत्नी को दविंद्र सिंह ने बताया था, जिसके कारण वह उक्त परिवार के साथ रंजिश रखने लग पडा। राजविंद्र अपने रिश्तेदार दविंद्र सिंह को कत्ल करना चाहता था। इस मक्सद से वह चार महीने लुधियाना आ गया और उसने दविंद्र सिंह के घर आना जाना शुरू कर दिया। आरोपी हर समय अपने साथ हथौडा और अन्य हथियार रखता था। राजविंद्र सिंह दविंद्र सिंह के कत्ल की पहले भी कोशिश कर चुका था। पर वह मौके की तलाश में था। किराया न देने के कारण उसके मकान मालिक ने कमरा खाली करने के लिए कह दिया था। घटना वाले दिन वह दविंद्र सिंह का कत्ल करने के लिए ही आया था। पर वह वहां नही था।
 राजविंद्र सिंह ने उसका इंतजार भी किया पर जब वह न आया तो उसने पहले गुरविंद्र कौर का हथौडा और तेजधार हथिसार से कत्ल कर दिया। एक वार करने के बाद गुरविंद्र कौर के कुछ सांस बाकी थे। तो राजविंद्र उसके हाथ बांधकर उसको पहली मंजिल से नीचे ले आया और यहां उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर उसका उसने कत्ल कर दिया। उस दौरान जब स्कूल से दोनों बच्चे आये तो राजविंद्र वहां खून साफ कर रहा था तो बच्चों ने उसको देख लिया। जिसपर उसने दोनों मासूम बच्चों का कत्ल कर दिया। कत्ल से पहले राजविंद्र ने गुरविंद्र कौर की दोनो लड़कियों को घर से बहाने से बाहर भेज दिया था। पुलिस कमिशनर ने बताया कि आरोपी के कत्ल के बाद पहले अमृतसर चला गया। यहां एक दिन रहने के बाद वह हनुमानगढ़ चला गया। विभिन्न स्थानों पर जाने उपरांत वह पिछले सप्ताह लुधियाना आया और फिर संगरूर चला गया। यहां वह धर्मशाल में रह रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर उक्त धर्मशाला में छापामारी कर राजविंद्र कौर गिरफ्तार कर लिया। इस मौके डी.सी.पी. स.गगनअजीत सिंह, रत्न सिंह बराड, राजवीर सिंह, ए.सी.पी. सुरिंद्र मोहन, पवनजीत, सी.आई.ए-2 के इंचार्ज राजेश कुमार शर्मा और थाना डिवीजन नंबर सात के एस.एच.ओ. हरजिंद्र सिंह भट्टी भी उपस्थित थे।