सुरक्षा सेंध : ज़िला पुलिस श्री मुक्तसर साहिब ने बादल के सुरक्षा कवच को और कड़ा किया

मंडी किलियांवाली, 10 नवम्बर (अ.स.): पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा को ओर कड़ा करने की दिशा में ज़िला पुलिस श्री मुक्तसर साहिब ने सुरक्षा कवच को ओर अभेद्य बना दिया है। जिला पुलिस ने प्रकाश सिंह बादल के समारोहों एवं आम दौरों के अवसर पर खाकी स्टाफ को पहले से ज्यादा सतर्कता से ड्यूटी करने के लिए कहा गया है जिसके तहत समूचा माहौल बाज आंखों से देखें एवं पूर्व मुख्यमंत्री के पास जाने की कोशिश करते अज्ञात व्यक्तियों पर विशेष रूप से नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा में सेंधमारी करने पर राज्य की गुप्तचर एवं सुरक्षा एजैंसियों में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस एवं गुप्तचर विभाग अपने-अपने स्तर पर सुरक्षा प्रबन्धों को जांचने में जुटे हुए हैं। आज प्रात: थाना लम्बी के प्रमुख बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने गांव बादल में पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के आसपास एवं गांव में तैनात स्टाफ की कारगुजारी का जायजा लिया। विगत गांव घुद्दा में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा एक पैट्रोल पम्प पर ठहराव दौरान उनके पास पहुंचे एक सादा वर्दी व्यक्ति को सुरक्षा स्टाफ ने रिवाल्वर सहित काबू किया था जिसके पश्चात जांच उक्त रिवाल्वर थाना प्रमुख का सर्विस रिवाल्वर पाया गया था जिस पर थाना प्रमुख को लाईन हाजिर कर दिया गया। विगत यू.पी. पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री बादल की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ किया था। जिसके पश्चात पंजाब पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा ओर सख्त बनाने का दावा किया गया था। पुलिस अधिकारी स्तर पर कोई कोताही से सुरक्षा प्रबन्धों की पोल खुल गई है। वर्णनीय है कि प्रकाश सिंह बादल सत्ता से वंचित होने के पश्चात से लगातार सार्वजनिक रूप पर आम जनता में विचरते आ रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा उनको जैड प्लस सुरक्षा हासिल है और बादल परिवार की गांव बादलवाली आवास की सुरक्षा व्यवस्था सी.आई.एस.एफ. के जिम्मे है। श्री मुक्तसर साहिब के ज़िला पुलिस प्रमुख मनजीत सिंह ढेसी का कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जिले में दौरों के अवसर पर सुरक्षा के लिए विशेष एहतियात बरतने के अतिरिक्त भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की जाती है। उन्होंने कहा कि ताजा घटनाक्रम सामने आने पर पूर्व मुख्यमंत्री के दौरों के अवसर पर सुरक्षा प्रबन्धों को ओर पुख्ता करने के निर्देश दे दिए गए हैं।