दीपिका-रणवीर ने परम्परागत कोंकणी रीति-रिवाज से की शादी 

मुंबई, 14 नवंबर - बॉलीवुड के पर्दे पर अपनी एक्टिंग से करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने वाली स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब असल जिंदगी में एक साथ जीवनसाथी बन गए हैं। इटली में बॉलीवुड सितारों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने परम्परागत कोंकणी रीति-रिवाज से शादी कर ली है। यह शादी ग्लैमर वर्ल्ड में साल की सबसे बड़ी शादी मानी जा रही हैं।