मानसा पुलिस ने दो घंटो में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

मानसा, 21 नवंबर - (बलविन्दर सिंह धालीवाल) - मानसा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को दो घंटे में सुलझाते हुए दो कथित दोषियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी एसएसपी मनधीर सिंह ने बताया कि मृतक का कत्ल उसकी पत्नी ने नाजायज संबंधों के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया था।