विश्व का सबसे व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है दुबई

दुबई, 28 जनवरी (एजैंसी) : दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिये अब भी दुनिया का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा बना हुआ है। हवाई अड्डे ने सोमवार को कहा कि उसने 2018 में 8.9 करोड़ यात्रियों का स्वागत किया। वर्ष 2017 में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 8.8 करोड़ थी। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने पहली बार 2014 में अंतरराष्ट्रीय यातायात में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के तौर पर लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे को पछाड़ा था। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने तबसे अपनी इस उपलब्धि को बरकरार रखा है और यहां से करीब 75 एयरलाइंस अपनी उड़ानों को संचालित करती है। जॉर्जिया में हाट्र््सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुल मिलाकर दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना हुआ है।