पंजाब कैबिनेट ने गैर-कम्पाऊंडेबल इमारत उल्लंघन बिल के बंदोबस्त को दी मंजूरी 

चंडीगढ़, 8 फरवरी - (विक्रमजीत सिंह मान) - मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में आज 'द पंजाब वन-टाईम वोलंटरी डिस्क्लोजर एंड सेटलमेंट ऑफ़ बिलडिंग बिल-2019' को मंजूरी दे दी गई। 2 जनवरी, 2019 को कैबिनेट की मंजूरी के लिए इस बिल का मसौदा तैयार किया गया था।