पंजाब कैबिनेट मंत्रियों के बदले मीत हेयर से खनन विभाग सहित  4 अन्य विभाग वापस ले लिए गए

चंडीगढ़, 21 नवंबर- राज्य सरकार ने अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए मंत्रियों के विभागों में भी बड़ा बदलाव किया है। गुरमीत सिंह मीत हेयर से माइनिंग विभाग लेकर यह विभाग चेतन सिंह जौड़ामाजरा को सौंपा गया है। इसके साथ ही अब 7 विभागों की ज़िम्मेदारी जोड़ामाजरा के पास आ गई है। गुरमीत सिंह से 5 में से 4 विभाग वापस ले लिए गए हैं, हालांकि वह खेल मंत्री बने रहेंगे।