भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का किया ऐलान
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (UNI): गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक की हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में वापसी हुई है, लेकिन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है।
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने जापान में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, जहां टीम ने पहली बार अपना कॉन्टिनेंटल खिताब सफलतापूर्वक बचाया और लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।
एशियन गेम्स में नहीं खेल पाने वाले पाठक की वापसी हुई है, जबकि युवा डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा और मिडफील्डर आदित्य अर्जुन लालागे को भी सीनियर टीम में अपनी जगह मजबूत करने का मौका मिला है।
मिडफील्डर विष्णु कांत सिंह और फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।

