पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर में करेंगे रैली

नई दिल्ली,10 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुंटुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। सत्ताधारी तेलगू देशम पार्टी द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद प्रधानमंत्री की राज्य की यह पहली यात्रा है। वहीं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आज पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने को कहा है। भाजपा की एक सभा को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी पेट्रोलियम और गैस से जुड़ी 6,825 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।