संगरूर में पतंगबाजी के लिए सरेआम प्रयोग की जा रही प्रतिबंधित प्लास्टिक डोर

संगरूर, 10 फरवरी - (धीरज पशोरिया) - पंजाब में अबतक कई लोगों और पक्षियों की जान लेने और उन्हें घायल करने वाली प्रतिबंधित प्लास्टिक डोर की आज संगरूर में पतंगबाजी के लिए सरेआम प्रयोग की जा रही है। बेशक पंजाब पुलिस ने जगह-जगह से बड़ी मात्रा में इस प्रतिबंधित प्लास्टिक डोर की बरामदी का दावा करके कई लोगों के विरुद्ध मामले दर्ज किये हैं, परन्तु इस डोर को बेचने और प्रयोग करने वाले आज बसंत पंचमी के मौके सरकारी आदेशों को सरेआम 'ठेंगा' दिखा रहे हैं। वहीं कानून की हो रही उल्लंघन को लेकर समाजसेवक डॉ. एएस मान ने चिंता व्यक्त की है।