लुधियाना में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

मुल्लांपुरदाखा, 11 फरवरी (निर्मल सिंह धालीवाल, चीमा) : लुधियाना देहाती पुलिस ज़िला के माडल थाना दाखा नज़दीक कनाल इसेवाल-चंगाणां नहर किनारे चाकलेट-डे को समर्पित होकर अपनी कार में घूमने निकले एक नौजवान और उसकी दोस्त लड़की दोनों आई-20 कार में जैसे ही लुधियाना में नहर किनारे नज़दीक गांव ईसेवाल पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार 3 नौजवानों द्वारा उनकी कार आगे मोटरसाइकिल लगा कर जबरदस्ती कार रोक ली गई। कार रोकते ही एक अन्य मोटरसाइकिल से 2 युवक पहुंचे, उन्होंने मिलकर लुधियाना गिल रोड वासी कार चालक युवक की मारपीट करके उसकी दोस्त लड़की को अपनी ओर खींच लिया। नहर किनारे चारदीवारी वाले खाली प्लाट में लड़की को लाया गया, जहां थोड़े समय में ही कई और लड़के आ गए। मोटरसाइकिल सवारों द्वारा लड़की के दोस्त कार चालक को उसकी आई-20 में ही बंदी बना कर कुछ दूरी पर चारदीवारी वाले खाली प्लाट में नौजवान उस लड़की से पूरी रात अपनी हवस पूरी करते रहे। सुबह 10-11 नौजवानों के चंगुल से बचकर निकली लड़की ने अपने साथ हुए गैंगरेप बारे अपने परिवार को बताया। साथ ही अपने दोस्त के साथ थाना दाखा पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। लुधियाना बी.आर.एस. नगर वासी गैंगरेप का शिकार लड़की के ब्यानों पर दाखा पुलिस द्वारा अज्ञात 10 व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्म की संगीन धाराओं तले मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस द्वारा मैडीकल के लिए पीड़ित लड़की को प्रेमजीत सरकारी अस्पताल सुधार ज़िला में मैडीकल करवाया गया। घटना के काफी समय बाद भी पुलिस इस मामले से जुड़े किसी नौजवान को पकड़ने में असफल रही। डीआईजी खटड़ा खुद पहुचे : गैंगरेप का शिकार पीड़ित लड़की द्वारा पुलिस को सूचना पर दोषियों की गिरफ्तारी करने का तथा जांच प्रबंधों का स्वयं जायजा लेने लुधियाना रेंज डी.आई.जी. रणबीर सिंह खटड़ा और लुधियाना देहाती पुलिस कप्तान वरिंदर सिंह बराड़ अपनी जांच टीम के साथ पीड़ित लड़की के मैडीकल से पहले सरकारी अस्पताल पहुंच कर पीड़िता के साथ बातचीत की। पीड़िता द्वारा दी जानकारी बाद डी.आई.जी. रणबीर सिंह खटड़ा, एस.एस.पी. वरिंदर सिंह बराड़ अपनी जांच टीम डी.एस.पी. हरकमल कौर, डी.एस.पी. अमनदीप सिंह बराड़, एस.एच.ओ. दाखा राजन परमिंदर सिंह के साथ नहर किनारे घटनास्थल पर पहुंच और जांच टीम द्वारा नज़दीकी लोगों से पूछताछ भी की गई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डी.आई.जी. खटड़ा ने कहा कि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है, गैंगरेप में शामिल सभी नौजवानों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया की पीड़ित लड़की और उसके दोस्त की सहायता से गैंगरेप में शामिल नौजवानों के स्कैच तैयार करने के लिए श्री अमृतसर से माहिरों की टीम बुलाई गई है। थानेदार निलंबित: घटना बाद थाना दाखा पहुंची पीड़ित लड़की की अर्जी के बाद तुरंत सीनियर अधिकारियों को सूचित न करने के आरोप में डी.आई.जी. खटड़ा द्वारा थाना दाखा में मौके पर थानेदार विद्या रत्न को निलंबित किया गया। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे-बिट्टू : मुल्लापुर के पास सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा इस घिनौनी घटना में शामिल आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार इस घटना सम्बंधी वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं।