हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके

शिमला, 13 फरवरी - आज प्रातःकाल 7.35 बजे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में भूकंप के हलके झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। फिलहाल यहां किसी भी तरह के जानी नुक्सान की कोई ख़बर नहीं है।