जालन्धर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की गुटबंदी हुई तेज़

जालन्धर, 2 मार्च (मेजर सिंह): जालन्धर शहर की अधिकतर दलित आबादी वाले क्षेत्र में लड़कियों के डिग्री कालेज का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा नींवपत्थर रखे जाने के बाद पार्टी नेताओं में गुटबंदी तेज़ हुई नज़र आ रही है। वैसे तो जालन्धर कांग्रेस पहले से ही कई गुटों में बंटी हुई नज़र आ रही थी, परंतु विधायक रिंकू के क्षेत्र में नींवपत्थर समारोह पर हुई राजनीति ने इस गुटबंदी को नई चरम सीमा पर पहुंचा दिया है। इस गुटबंदी का असर अब सीधे तौर पर लोकसभा चुनाव के साथ जुड़ता दिखाई दे रहा है। जालन्धर पश्चिमी क्षेत्र के विधायक की पहलकदमी पर हो रहे नींवपत्थर समारोह को मौजूदा सांसद के गुट द्वारा रद्द करवाए जाने के लिए अंतिम समय तक ज़ोर लगाए जाने की चर्चा ने विधायक सुशील रिंकू खुद जालन्धर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनने के लिए प्रयास कर रहे हैं और मौजूदा सांसद चौधरी संतोख सिंह उम्मीदवारी पर अपना दावा जता रहे हैं। पूर्व सांसद व कई बार पंजाब में मंत्री रह चुके महिन्द्र सिंह के.पी. व टकसाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर भी टिकट के लिए ज़ोर-आजमाइश कर रहे हैं। वास्तव में उक्त तीनों गुटों में खींचतान महज़ टिकट हासिल करने तक ही सीमित नहीं, बल्कि वह एक-दूसरे के कट्टर विरोधी के रूप में सामने आ रहे विधायक रिंकू व शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह के संरक्षण में काम करने वाले हैं और राणा व चौधरी संतोख सिंह के बीच पहले से ही कांटे की लड़ाई है। अब यह लड़ाई सीधे तौर पर रिंकू के साथ भी नज़र आ रही है। नींवपत्थर समारोह में पूर्व मंत्री अवतार सिंह हैनरी व मौजूदा मार्कफैड के चेयरमैन अमरजीत सिंह समरा की गैरहाज़िरी को भी राजनीतिक सूत्र कांग्रेस की भीतरी गुटबंदी के साथ ही जोड़कर देख रहे हैं। सांसद चौधरी संतोख सिंह पहले ही अपने फंड ज्यादातर अपने पुत्र के विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर में ही खर्च करने के कारण आलोचना का केन्द्र बने हुए हैं। कांग्रेस नेता खुद मानते हैं कि जालन्धर सीट अब तक पार्टी जेब में मानती आ रही थी, परंतु जिस तरह नेताओं के बीच भीषण टकराव शुरू हो गया है उसने सभी को चिंता में डाल दिया है और प्रदेश कांग्रेस के सेवक भी तेज़ हुई गुटबंदी का गम्भीर नोटिस ले रहे हैं। घटनाओं ने गतिविधियां बढ़ाईं : दूसरी ओर चाहे जालन्धर से उम्मीदवार का औपचारिक रूप से घोषणा तो अभी नहीं की परंतु अंदरखाते किए फैसले के अनुसार पूर्व डिप्टी स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल ने अपनी चुनावी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। आज सुबह अटवाल पहले जालन्धर शहर में भाजपा द्वारा करवाए समारोह में शामिल हुए और दोपहर समय उन्होंने क्षेत्र में कई धार्मिक स्थानों पर विवाह समारोहों में हाज़िरी लगवाई। पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन द्वारा इस क्षेत्र मेें बहुजन समाज पार्टी द्वारा उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा।