भारत के सामाजिक उद्यमी को मिला राष्ट्रमंडल पुरस्कार 

लंदन, 13 मार्च (भाषा) : सामाजिक कार्य करने वाले तमिलनाडु के एक उद्यमी को एशियाई क्षेत्र के लिए राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार से बुधवार को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रौद्योगिकी आधारित खाद्य बचाव संगठन चलाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।  ‘नो फूड वेस्ट’ के संस्थापक पद्मनाभन गोपाल को लंदन स्थित राष्ट्रमंडल सचिवालय के एक कार्यक्रम में 3,000 पाउंड कीमत के इस पुरस्कार के लिए आए सैकड़ों नामांकनों के बीच से चुना गया।