मुंबई : बारिश से बढ़ी मुश्किलें, कई इलाकों में जलभराव

मुंबई, 11 जून - मुंबई में बारिश का दौर जारी है। बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश के बाद शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। अंधेरी सबवे में भी पानी भर गया है।