एपल ने रूस में बने सर्वरों पर निजी डाटा नहीं रखा तो 27 लाख जुर्माना
मॉस्को, 13 जुलाई - रूस ने अमेरिकी टेक कंपनी एपल पर 20 लाख रूबल (करीब 27.20 लाख रुपये) जुर्माना लगाया। आरोप थे कि उसने रूसी नागरिकों का निजी डाटा रूस में ही बने सर्वरों पर स्टोर नहीं किया। एपल पर पहली बार रूस में इस प्रकार से जुर्माना लगा है।
#एपल
#रूस
#सर्वरों
#निजी डाटा
#जुर्माना