विश्व प्रसिद्ध है कनाडा का आईस फील्ड स्काई वॉक

एडमिंटन (कनाडा) से लगभग 4 घंटे कार से लगते है आईस फील्ड स्काई वॉक स्थान तक पहुंचने के लिए। यह स्थान प्रसिद्ध शहर बैंफ तथा जसपर के बीच पड़ता है।
हवा में बना स्थिर शीशे का पारदर्शी गोलाकार रास्ता, जिसको आईस फील्ड स्काई वॉक कहा जाता है। यह भव्य स्थान विश्व प्रसिद्ध है तथा इस स्थान को सर्वोतम पुरस्कार से अलंकारित किया जा चुका है। यह स्थान एक अजूबे से कम नहीं है। देश-विदेश के हज़ारों पर्यटक तथा फिल्म उद्योग के कलाकार, कैमरामैन, डायरेक्टर इत्यादि इस स्थान को अपनी-अपनी कला के माध्यम से पेश करते हैं। यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है।
कनाडा के शिल्प वैज्ञानियों, अविष्कार वैज्ञानियों ने नए अद्भुत प्राकृतिक स्थानों को ढूंढ कर, उनको आधुनिक शैली में इस तरह अंलकरित, शोभनीय तथा विख्यात प्रिय बना दिया है कि उन स्थानों की मनोरंजन आय ने उनको माला-माल कर रखा है। कनाडा के विज्ञानी नई स्थानों को खोज कर उनको श्रृंगार विधि से विख्यात कर देते है।
इस स्थान को ग्लेसियर सकाई वाक इसलिए कहते हैं कि आसमान को छूते सफेद बर्फ के पहाड़ों की चोटियों की दुर्लभ भव्यता रूह को भाती है। इस स्थान को हिम नदी तथा हिमानी भी कहते हैं। इस स्थान को यू आकार की कांच मंज़िले भी कहते हैं। इस स्थान को देखने जाते समय रास्ते में अनेकानेक स्थान देखने योग हैं। रास्ते अनेक भव्य झीलें अभिवादन करती है। भांति-भांति पहाड़ियों की मूर्त-अमूर्त श्रेणियां, ब़ाग-बगीचे, भव्य वृक्ष कई श्रेणियों में तथा अंधे मोड़ नाटकीय दृश्य प्रस्तुत करते हैं। जिज्ञासा की तीर्वता को अद्भुत नज़ारे देखने को मिलते। यहां गुनगुना मुलायम ठंडा तथा सुखद मज़ेदार मौसम है।
इस रास्ते में कुछ किलोमीटर सड़क इतनी मुलायम, मखमली तथा शक्ल-आकार में खूबसूरत है कि गाड़ी की रफ्तार का पता ही नहीं चलता। इस सड़क को वैज्ञानियों ने इतनी बढ़िया तकनीक से बनाया है कि एैसे प्रतीत होता है कि आप किसी स्वर्ग के नज़ारों से गुजर रहे हैं। मौसम सर्वगुण सम्पन्न। खूबसूरती लाजवाब। सफाई तो शुद्धता में प्रकृत्यतीत। यहां का पानी तथा हवा विश्व प्रसिद्ध है।
इस सड़क की एक विशेषता और है कि इस सड़क पर चलती गाड़ियों में सबके मोबाईल लाक बंद हो जाते हैं क्योंकि सड़क का रास्ता खतरनाक है और ड्राईवर को कोई परेशानी ना हो। यह सड़क विश्व प्रसिद्ध में से एक है।
(सकाई वाक) शीशे का पारदर्शी रास्ता अर्ध गोलाकार है। इस इंटर एक्टिव वाक को इस तरह एक चट्टान के सहारे, बीमों पर खड़ा किया गया है कि जैसे बास्केटबाल का रिंग तख्ते में फिट होता है। इस रास्ते के ऊपर चलने से प्रतीत होता है कि जैसे आप आसमान के नीले शीशे के ऊपर सैर कर रहे हों। किसी जन्नत में उतर आए हों। यह शीशे का रास्ता एक गहरी खड्ड के ऊपर बना हुआ है। जो हज़ारों मीटर ऊंचा है। शीशे से झांक कर देखा जाए तो भय लगता है। नीचे के दरिया, वृक्ष, पहाड़ सब नज़र आते हैं जैसे किसी चित्रकार ने शीशे के नीचे चित्रकारी की हो। 
सकाई वाक तक पहुंचने का ज़रिया भी अद्भुत तथा मज़ेदार है। ग्लेशियर के आगे केवल सरकारी बसें ही जा सकती हैं। ग्लेसियर की दांई और सरकारी संस्था की ईमारत है, जिसमें एक कैफिटिरिया भी (होटल) भी है। यहां से बसों के लिए टिकटें मिलती हैं। भव्य नज़ारों वाला सफर। दुधिया सफेद बर्फ की चोटियों में जब बस चलती है तो घुमावदार रास्ते मोह लेते है। जैसे सफेद दुधिया आसमान पर उतर आएं हों। यह रास्ता लगभग 20 मिन्ट के करीब होगा। 
इस सकाई वाक के निर्माण में लगभग दो वर्ष लगे। मीलियन वौंड का स्टील तथा कच्च का इस्तेमाल किया गया। यह स्थान कनेडियन बर्फीली पहाड़ियों का प्रभावी, श्रृंगाररूपी, विशिष्ट सूक्ष्म कलात्मिक उत्सव स्थान है। मोह लेने वाली निगाहों का अजीब स्थान। दरियाओं-झीलाें तथा रोमांनी उमंगो से परिपूर्ण। सुबह तथा शाम को सूर्य के बिम्ब दृश्य प्रकृति की नग्न सफेद भूमि पर सुक्ष्म दीप्ति के दस्तखत कर देते हैं जो स्वर्ग के पर्यायवाची हो जाते हैं।
इस स्थान को केवल गर्मियों में ही देखने का अवसर मिलता है। वाक्या ही आईस फील्ड सकाई वाक एक अद्भुत, प्रभावी, भव्य शैली शिल्प का सुन्दर मुख्य मंडल है। यह स्थान मस्तिष्क में कई वर्षों तक जीवित रहेगा। आदमी को जीने के लिए ऊर्जा चाहिए, ऊर्जा कहां से मिलती है। भव्यता से, परिश्रम से और प्राप्तियों से।

मो.9815625409