किसान आंदोलन के बीच योगी सरकार का बड़ा फरमान, 6 महीने के लिए हड़ताल पर पाबंदी 

नई दिल्ली, 16 फरवरी - किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में 6 महीने के लिए किसी भी तरह की हड़ताल पर पाबंदी लगा दी है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी हड़ताल या प्रदर्शन करते पाया जाता है, तो हड़ताल करने वालों को एक्ट उल्लंघन के आरोप में बिना वारंट के गिरफ्तार किया जाएगा।