आज किसी किसान की मौत नहीं हुई : हरियाणा पुलिस

चंडीगढ़, 21 फरवरी - हरियाणा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आज किसी किसान की मृत्यु नहीं हुई है। ये महज एक अफवाह है। दाता सिंह-खनौरी सीमा पर दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की सूचना है।