समुद्र का पानी खारा क्यों होता है ?

प्यारे बच्चो, धरती के ऊपर जल और थल का विभाजन बराबर नहीं है। धरती की सतह का दो तिहाई से अधिक भाग खारे पानी ने घेरा हुआ है भाव लगभग 71 प्रतिशत क्षेत्रफल पर जल है और थल भाग तो केवल 29 प्रतिशत ही है। समुद्रों, सागरों और खारे पानी वाली झीलों में कुल पानी का 97 प्रतिशत है। इन समुद्रों का पानी खारा क्यों होता है, आज इसके बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
प्यारे बच्चो, बारिश का पानी जब तालाबों, खेतों और नहरों में से निकलता हुआ समुद्र की तरफ जाता है तो अपने साथ कई प्रकार के खनिज नमक, मिट्टी, पत्थर और खनिज पदार्थ अपने साथ बहा कर ले जाता है। जब यह पानी समुद्र में जाकर मिल जाता है तो सूर्य की गर्मी के कारण लगातार वाष्पीकरण के साथ यह पानी उड़ जाता है, जबकि नमक भारी होने के कारण वहीं जम जाता है।
बच्चो, समुद्र में नमक की मात्रा बढ़ने का एक कारण यह है कि उसमें से कार्बोनेट मच्छलियां और समुद्री जीवों की खुराक बन जाता है। इसी कारण पानी नमकीन होता है। समुद्र के एक लीटर पानी में से 35 ग्राम नमक प्राप्त किया जाता है।
प्यारे बच्चो, पानी बहुत कीमती है, इसी कारण मनुष्य का धरती पर अस्तित्व है। धरती के कुल पानी का 3 प्रतिशत पानी ताज़ा है, जिसमें से 0.06 प्रतिशत ही पानी पीने योग्य है। इसलिए पानी का सीमित उपयोग करके इसको बचाना चाहिए।

-मो. 98555-40392