राज्यपाल रवीन्द्र नाथ ने 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं को किया आमंत्रित 

रांची, 4 जुलाई- झारखंड राजभवन में राज्यपाल रवीन्द्र नाथ महतो ने आज दोपहर 12:30 बजे 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राष्ट्रीय जनता दल नेता सत्यानंद भोक्ता राजभवन जाएंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।